{"_id":"a6f18bd5c1865fe12fc06693b0113318","slug":"house-burnt-in-fire-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिम में लकड़ी का चार मंजिला मकान राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिम में लकड़ी का चार मंजिला मकान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से करीब बीस किलोमीटर दूर शिम गांव में बुधवार देर रात काष्ठकुणी शैली का एक मकान जलकर राख हो गया। चार मंजिला इस मकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लकड़ी के मकान को आग की लपटों ने घेर लिया। बताया जा रहा है कि आग से करीब बीस लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई है जबकि, आग से उठ रही लपटों से साथ लगते एक मकान को बचा लिया गया।
विज्ञापन
अगर साथ लगता घर भी आग की चपेट में आ जाता तो 25 लाख की संपत्ति और आग की भेंट चढ़ जाती। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट से लगी हो सकती है। फिलहाल, अभी मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक काष्ठकुणी शैली का मकान खूबराम पुत्र हीरू ठाकुर का था। मकान में चार बड़े कमरे थे। इस मकान में एक महिला भी रहती थी। हालांकि, हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग की लपटों से पड़ोस में टेक चंद के घर को बचा लिया गया है। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक चार मंजिला काष्ठकुणी शैली के मकान में आग बुधवार देर रात करीब दो बजे लगी। 2:25 बजे फायर विभाग को शिम गांव के एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता, आग ने अपनी चपेट में पूरे मकान को ले लिया था। हालांकि, साथ लगते मकान को बचा लिया गया।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि करते हुए फायर अधिकारी दुर्गादास ठाकुर ने कहा कि शिम गांव में काष्ठकुणी शैली के चार मंजिला मकान में लगी आग से 20 लाख 60 हजार का नुकसान हुआ है। जबकि, आग से 25 लाख की संपत्ति को बचा लिया गया है।
विज्ञापन