{"_id":"e6d8ba7ebfac565b5492ccce22548833","slug":"house-burnt-in-fire-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"काईस में ढाई मंजिला मकान राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काईस में ढाई मंजिला मकान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर
Updated Thu, 26 Nov 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के काईस में वीरवार सुबह एक मकान में आग लग गई। अग्निकांड में ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। हादसे में करीब बीस लाख की संपत्ति जल कर स्वाहा हो गई।
विज्ञापन
हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आसपास की दुकानों और घरों को जलने से बचा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक काईस के पास वीरवार सुबह करीब 5.25 बजे एक ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। इससे लकड़ी से बना यह मकान पूरी तरह जल कर स्वाहा हो गया। हालांकि, आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को भी इसके बारे में सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन लकड़ी से बने इस मकान को बचाया नहीं जा सका। लेकिन, आसपास के घरों और दुकानों को जलने से बचा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग की भेंट चढ़ा मकान शीरू देवी, गोठी, भूमि प्रकाश, केसर सिंह, दोत राम का था। इधर, फायर अधिकारी दुर्गा दास ने बताया कि वीरवार सुबह जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली, टीम को गाड़ियों के साथ मौके के लिए रवाना कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि मकान तो जल कर राख हो गया है लेकिन आसपास की दुकानों और अन्य मकानों को जलने से बचा लिया गया है।
विज्ञापन