फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hotels of Manu's city started getting decorated for the tourist season

Kullu News: पर्यटन सीजन के लिए सजने लगे मनु की नगरी के होटल

Sun, 06 Apr 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 06 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hotels of Manu's city started getting decorated for the tourist season
मनाली में पर्यटन सीजन के लिए सज गए होटल।-संवाद
मनाली के होटलों में चल रहा रंग-रोगन का काम, नया फर्नीचर और एलईडी भी लगाए
विज्ञापन

छुट्टी पर भेजा स्टाफ बुलाया, मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ते ही पहाड़ का रुख करेंगे सैलानी

संजय ठाकुर
पतलीकूहल/मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन कारोबारियों ने नए सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मनाली, नग्गर सहित कुल्लू, लाहौल के होटलों और रेस्तरां को सजाने-संवारने का काम चल रहा है।
होटल मालिक रंग-रोगन करवा रहे हैं। कई होटलों में नया फर्नीचर लगाया जा रहा है। अवकाश पर भेजे होटल स्टाफ को भी संचालकों ने वापस बुला लिया है।
घाटी में पिछले कुछ दिन से मौसम काफी मेहरबान है। तेज धूप खिलने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी का असर बढ़ते ही मैदानी क्षेत्रों से लोग पहाड़ों में ठंडी हवा का आनंद लेने पहुंचेंगे। ऐसे में कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारियों ने नए सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। होटलों और रेस्तरां में स्मार्ट टीवी लगाए जा रहे हैं। इनमें इंटरनेट कनेक्शन के जरिये फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलाने की सुविधा भी होगी। विंटर सीजन के दौरान कम किए गए स्टाफ को अब फिर से बहाल किया जा रहा है। नए कर्मचारियों की भी नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन

इधर, कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे-तीन के किनारे भी नए सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं। ढाबों और छोटे-बड़े रेस्टोरेंट में साफ-सफाई और मरम्मत का काम चल रहा है। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार सीजन बेहतर रहेगा और पर्यटकों की अच्छी आमद होगी। मनाली होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि मौसम सही रहने से होटलों को संवारने सजाने का अच्छा मौका मिल रहा है। इस बार पर्यटन कारोबारियों को सीजन में बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed