फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hoteliers angry over the poor condition of the roads

Kullu News: सड़कों की खस्ताहाल पर तल्ख हुए होटलियर्स

Thu, 25 Apr 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hoteliers angry over the poor condition of the roads
मनाली में होटलियर एसोसिएशन की बैठक में भाग लेते पद​धिकारी।
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली को जोड़ने वाले हाईवे, वामतट मार्ग और पर्यटन स्थलों की खस्ताहाल सड़कों को लेकर होटलियर एसोसिएशन तल्ख हो गई है। होटलियर एसोसिएशन ने वीरवार को मनाली में बैठक कर पर्यटन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया कि मनाली के पर्यटन कारोबार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जल्द उपायुक्त कुल्लू से मुलाकात करेगा। मुकेश ठाकुर ने बताया कि बैठक में पर्यटन सीजन से पहले कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग, कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग और अन्य संपर्क मार्गों को ठीक करने, टारिंग कर पक्का करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने होटलियरों से अपील की है कि अपने कानूनी सलाहकार की सलाह लेकर अनुबंध बनाकर ही होटल लीज पर दें। उपायुक्त से पर्यटन सीजन से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग, वामतट मार्ग तथा कुल्लू-मनाली के अन्य संपर्क मार्गों की दशा सुधारने और कूड़ा एकत्रीकरण को लेकर आ रही समस्याओं के समाधान का मामला उठाया जाएगा। इस दौरान उपप्रधान रोशन, निहाल, मनु, गजेंद्र, जितेंद्र, चंद्रसेन, ओम प्रकाश, एसके शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed