फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hotelier Association elections to be held before 18

Kullu News: होटलियर एसोसिएशन के चुनाव 18 से पहले होंगे

Wed, 10 Dec 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 10 Dec 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
Hotelier Association elections to be held before 18
प्रशासक की अध्यक्षता में हुआ एसोसिएशन का जनरल हाउस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव तय हो गए हैं। बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली में एसोसिएशन का जनरल हाउस बुलाया गया।
प्रशासक एवं तहसीलदार अनिल राणा की अध्यक्षता में हुए जनरल हाउस में 18 दिसंबर से पहले चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में लगभग सौ सदस्यों ने भाग लिया। दर्जन से अधिक सदस्यों ने प्रशासक एवं तहसीलदार अनिल राणा के समक्ष विचार रखे। एसोसिएशन के सदस्यों को प्रशासक अनिल राणा ने बताया कि होटल एसोसिएशन के चुनाव 18 दिसंबर से पहले होंगे। चुनाव की तिथि जल्द तय होगी। उन्होंने सदस्यों को अवगत करवाया कि उपायुक्त कुल्लू के आदेशानुसार चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने चुनाव कब और कैसे होने हैं और कौन-कौन वोट दे सकता है जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सदस्यों को जानकारी दी। जनरल हाउस की बैठक के बाद प्रशासक अनिल राणा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सूची तैयार की जा रही है। जिन सदस्यों का वार्षिक शुल्क नहीं आया है, वे शुक्रवार दो बजे तक शुल्क जमा कर सकते हैं। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 516 सदस्यों ने वार्षिक शुल्क जमा किया है। इसके चलते वे वोट देने का अधिकार रखते हैं जबकि 189 सदस्यों का शुल्क अभी जमा होना है। 189 में जितने भी सदस्य 12 दिसंबर शाम तीन बजे तक अपना शुल्क जमा करेंगे उन्हें ही वोट देने का अधिकार होगा। अगर सभी सदस्य शुल्क जमा कर देते है तो एसोसिएशन के चुनाव में वोट देने वालों की संख्या 705 हो जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed