{"_id":"577be4a94f1c1b2d1e7f9a6f","slug":"hospital-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में हंगामा
कुल्लू
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाने और पर्ची वापस नहीं मिलने को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करवाया। हालांकि बाद में तहसीलदार से औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम नहीं हुआ और शव परिजनों को सौंपा गया। वीरवार दोपहर को क्षेत्रीय अस्पताल में बीमारी के चलते एक व्यक्ति की मौत (ब्रॉउट डेड) हो गई। व्यक्ति के परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे, लेकिन पर्ची न देने पर परिजन भड़क गए और हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने भी परिजनों को समझाया कि वह तहसीलदार या उपमंडल अधिकारी से लिखित में कागजी कार्यवाही पूरी करें और शव ले जाएं।
विज्ञापन
वहीं गुस्साए परिजनों ने किसी की न सुनी और हंगामा जारी रखा। मामला गरमाता देख मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने परिजनों को समझाया और मामला शांत करवाया। इसके बाद परिजनों ने नियमानुसार तहसीलदार से बिना पोस्टमार्टम किए शव ले जाने की लिखित अनुमति लाई। जो कि नियमानुसार आवश्यक है। लिखित कार्यवाही पूरी होने पर अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन कुल्लू के महासचिव डॉ राजेंद्र कोहली ने बताया कि पर्ची को लेकर परिजन भिड़ गए थे। बाद में मामला सुलझा लिया गया। इधर, सीएमओ डॉ वाईडी शर्मा ने बताया कि नियमानुसार ब्रॉउट डेड लाए गए मरीज का पोस्टमार्टम जरूरी है जिससे मरने का कारण स्पष्ट हो सके। लिखित कार्यवाही पूरी करने के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम शव ले जा सकते हैं। वहीं, एसएचओ सदर अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और मामला शांत करवाया, बाद में औपचारिकताएं कर बिना पोस्टमार्टम शव परिजनों सौंप दिया गया।
विज्ञापन