{"_id":"5e80ac088ebc3e76d452754d","slug":"home-delivery-kullu-news-sml3289817125","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की घर-घर डिलीवरी के लिए दुकानदार चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की घर-घर डिलीवरी के लिए दुकानदार चिह्नित
विज्ञापन
कुल्लू। कोरोना वायरस के चलते कर्फ्यू में भी प्रशासन की ओर से सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक ढील दी गई है। ढील के दौरान लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक खाद्यान्नों की डोर-टू-डोर डिलीवरी के लिए क्षेत्रवार दुकानदारों को चिह्नित किया गया है।
रामशिला से बदाह क्षेत्र के लिए कुबेर एंटरप्राइज मांग पर लोगों को राशन मुहैया करवाएगा, जिनका नंबर 94180-91415 है। बदाह से वर्कशॉप के बीच पीएम सूद जनरल स्टोर व ललित इंटरप्राइजेज राशन की डिलीवरी करेंगे। इनसे मोबाइल नंबर 98160-22893 व 94180-25446 पर संपर्क किया जा सकता है। सरवरी बाजार में कुमार ब्रदर्स नंबर 94186-60067, भुट्टी कॉलोनी में निर्मल एंटरप्राइज राशन 97369-40253, सुल्तानपुर के लिए शिव जनरल स्टोर में 98572-01001 पर ऑर्डर कर सामान मंगवा सकते हैं। शाम लाल किरयाना स्टोर 98162-19006 को हुनमानी बाग क्षेत्र में डोर-टू-डोर डिलीवरी के लिए चिह्नित किया गया है। प्रशासन की ओर से आर्डर 24 घंटे पहले देने की सलाह दी गई है। घर में राशन की डिलीवरी से संबंधी शिकायत अथवा सुझाव के लिए दूरभाष नंबर 01902-225633 पर संपर्क किया जा सकता है। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि सब्जियों की भी होम डिलीवरी की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से रविवार से सब्जियों की होम डिलीवरी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए शहर की गलियों तथा साथ लगते गांवों में ऑटो के माध्यम से ताजी सब्जियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। लोगों को सब्जी खरीदते समय सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का आग्रह किया गया है। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने लोगों से अपील की है कि हम सभी को एकजुट होकर कोरोना जैसी संक्रामक महामारी को रोकना है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी लोग अपने-अपने घरों में रहकर अपनी और समाज की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए भी रोज-रोज दुकानों तक नहीं जाएं। कुछ दिनों की राशन व सब्जियां एक साथ लेकर जाएं। इससे दुकानों में लोगों की अनावश्यक आवाजाही बढ़ रही है। इससे आप खतरे में पड़ सकते हैं।