{"_id":"67a39bafb8095e461c036c6a","slug":"holi-singing-in-the-temple-of-presiding-deity-raghunath-kullu-news-c-89-1-ssml1015-140621-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अधिष्ठाता देवता रघुनाथ के मंदिर में होली गायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अधिष्ठाता देवता रघुनाथ के मंदिर में होली गायन
Wed, 05 Feb 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
भगवान रघुनाथ का रोजाना हो रहा गुणगान
कुल्लू। जिला कुल्लू में 300 साल पुरानी परंपरा का वर्तमान समय में भी बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। बैरागी समुदाय पुरातन होली गायन की परंपरा को निभा रहा है।
जिले में वसंत पंचमी से होली उत्सव का आगाज हो गया। जिला मुख्यालय स्थित रघुनाथपुर में अधिष्ठाता देवता रघुनाथ मंदिर में समुदाय के लोगों की ओर से होली गायन की परंपरा का निर्वहन हर रोज किया जा रहा है। बुधवार शाम को भी मंदिर में पारंपरिक होली गीतों से भगवान रघुनाथ का गुणगान किया गया। बैरागी समुदाय के गोपाल कृष्ण मंहत, एकादशी मंहत, सुंदर श्याम मंहत, पुष्कर महंत, विनोद महंत और राज कुमार महंत ने कहा कि 16वीं सदी से ही बैरागी समुदाय के लोग इस परंपरा को निभा रहे हैं। कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होली गायन की परंपरा का निर्वहन 40 दिन तक किया जाएगा। होलिका दहन तक परंपरा के अनुसार होली गायन रोजाना जारी रहेगा। संवाद