फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Holi colors were thrown in abundance in Kullu on Vasant Panchami and procession of Lord Raghunath took place

Kullu: वसंत पंचमी पर कुल्लू में खूब उड़ा गुलाल, निकली भगवान रघुनाथ की रथयात्रा; बारिश में कम नहीं हुआ उत्साह

Fri, 23 Jan 2026 06:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 23 Jan 2026 06:43 PM IST
सार

जिला कुल्लू के ढालपुर में बारिश के बीच भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा निकली। वहीं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार ने गुलाल फेंका। इसके बाद पुजारियों ने भी परंपरा निभाई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Holi colors were thrown in abundance in Kullu on Vasant Panchami and procession of Lord Raghunath took place
कुल्लू में भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के दौरान बारिश के बावजूद उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भगवान रघुनाथ की नगरी में शुक्रवार को वसंत पंचमी की धूम रही। ढालपुर में बारिश के बीच भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा निकली। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जय सिया राम के उदघोष के साथ भगवान रघुनाथ के रथ को खींचा। राम-भरत मिलाप इस दौरान सबके आकर्षण का केंद्र रहा। इससे पहले शुक्रवार सुबह ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 8:00 बजे तक से भगवान रघुनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के जुटने का सिलसिला शुरू हुआ। रघुनाथपुर से भगवान रघुनाथ दोपहर बाद 12:45 बजे ढालपुर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन

ढालपुर में दोपहर 1:10 मिनट पर ढालपुर मैदान में पहुंची। सभी परंपराओं का निर्वहन करने के बाद भगवान रघुनाथ की रथ 2:01 बजे रथयात्रा शुरू हुई। बारिश के बाद 2: 13 बजे भगवान रघुनाथ अस्थायी शिविर में पहुंचे। अस्थायी शिविर में पहुंचने के बाद पूजा-अर्चना हुई। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार ने गुलाल फेंका। इसके बाद पुजारियों ने भी परंपरा निभाई। कुल्लू में गुलाल फेंकने के साथ 40 दिन पहले ही होली का आगाज हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद भगवान रघुनाथ अपने देवालय के लिए रवाना हुए। खास बात यह रही कि दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का हौंसला कम नहीं हुआ। बारिश के बाद भगवान रघुनाथ के समक्ष शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान के प्रति लोगों की आस्था है। बारिश के बावजूद लोग काफी अधिक संख्या में आए हैं। वसंत पंचमी में सभी परंपराओं का निर्वहन किया गया।

विज्ञापन

वैरागी समुदाय ने गाए होली गीत
वैरागी समुदाय के लोगों ने होली गीत भी गाए। कुल्लू में वसंत पंचमी के दिन ही होली का आगाज माना जाता है। इसी के तहत वैरागी समुदाय के लोगों ने परंपरा का निर्वहन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed