फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hockey team refreshes the memories of magician Dhyan Chand

हॉकी टीम ने जादूगर ध्यान चंद की यादें की ताजा

Mon, 02 Aug 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hockey team refreshes the memories of magician Dhyan Chand
कुल्लू। भारतीय महिला व पुरुष की हॉकी टीम ने इतिहास रचा है। महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक खेलों में सेमीफाइनल तक पहुंच गई है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी वर्ष 1972 के उपरांत अब 2021 में सेमीफाइनल में जगह बना पाई है। इससे हॉकी खिलाड़ियों और देशवासियों में जोश है।
विज्ञापन

इस बार ओलंपिक खेल में भारतीय हॉकी टीमों ने जादूगर ध्यान चंद की यादें ताजा कर दी हैं। जिला कुल्लू में हर वर्ग के खिलाड़ी दोनों टीमों के बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित हैं। भारतीय हॉकी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने से खेल में ओलंपिक पदक जीतने की उम्मीद जग गई है। इस बार के ओलंपिक खेल में भारतीय खिलाड़ी पदक लेकर लौटे, ऐसी हर किसी को उम्मीद है। हॉकी खिलाड़ी रमन, अमित, रीतिक, शुभांगी, ममता, शीतल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से हॉकी मैदानों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निखार आया है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने देश को किया गौरवान्वित
जिला कुल्लू हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने कहा कि हॉकी की महिला व पुरुष टीम के खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत की है। इसका ही नतीजा है कि आज देश का हर खिलाड़ी और जनता गौरवान्वित है। भारतीय हॉकी टीमों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी खेल में ओलंपिक पदक मिलने की आस
कुल्लू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम 49 साल बाद और महिला हॉकी टीम पहली बार ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है। अब हॉकी खेल में ओलंपिक पदक मिलने की उम्मीद जगी है।
खिलाड़ियों को अच्छे मैदानों का मिला फायदा
हॉकी खिलाड़ी शिव चंद मेहता ने कहा कि अच्छे मैदानों का खिलाड़ियों को फायदा मिल रहा है। पहले हॉकी मैदानों की दशा ठीक न होने के चलते खिलाड़ी ठीक से अभ्यास भी नहीं कर पाते थे। वर्तमान में सरकार खेलों को लेकर गंभीर है। अब आधुनिक सुविधा वाले मैदान बन रहे हैं।

एकजुटता के साथ मैदान में दिखाया दमखम
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव शिव कपूर ने कहा कि हॉकी में भारतीय महिला और पुरुष टीम के प्रदर्शन से देश का हर व्यक्ति खुश है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान में एकजुटता के साथ दमखम दिखाया है। इससे दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बना पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed