फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hiteshwar Singh gathered crowd on the pretext of meeting, Demonstration of power in Larji, targeted the current leader of Banjar BJP

कुल्लू वालों ने ही दिया बंजार विस को स्थायीय नेता: हितेश्वर

Sun, 19 Sep 2021 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Hiteshwar Singh gathered crowd on the pretext of meeting, Demonstration of power in Larji, targeted the current leader of Banjar BJP
सैंज (कुल्लू)। बंजार विस क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। लारजी में रविवार को आयोजित मासिक बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित होने से भाजपा का यह खेमा उत्साहित है।
विज्ञापन

हितेश्वर सिंह ने कहा कि बंजार भाजपा के वर्तमान नेता स्वयं को काबिल साबित करने के लिए पूर्व नेताओं को नाकारा कह रहे हैं। लेकिन वह भूल रहे हैं कि वे उन्हीं पूर्व नेताओं के सहयोग से ही कुर्सी पर बैठे हैं। विरोध करने वाले शायद भूल गए हैं कि कुल्लू वालों ने ही बंजार विधानसभा को स्थानीय नेता दिया है। उन्होंने कहा कि जिनकी स्वयं की लकीरें छोटी हैं, वे दूसरों की लकीरें मिटाने में लगे हुए हैं। लेकिन जनता समझदार है, इनकी सारी चालाकियां जानती है। चार साल से राज करने वाले 43 वर्षों के नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं। कुल्लू वालों ने विकट परिस्थितियों में भी बंजार विस में विकासात्मक कार्य किए हैं। इस दौरान मंडल के पूर्व संयोजक ज्ञान चौहान, सचिव लक्ष्मण नेगी, विद्या भूषण, शक्ति केंद्र करटाह के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह, ध्यान सिंह, चुने राम, पूर्व उपाध्यक्ष धनवीर ठाकुर, नारायण सिंह, नरेंद्र कुमार, चंद्रसेन, राजेंद्र चैहान, प्रेम सिंह, हेमराज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed