{"_id":"61ec25cddabaef075e38cf3d","slug":"hit-the-person-on-the-head-with-a-stick-did-bloody-kullu-news-sml397392699","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति के सिर पर मारा डंडा, किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति के सिर पर मारा डंडा, किया लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ रामशिला स्थित वैष्णो देवी मंदिर के पास रेहड़ी लगाने के विवाद को लेकर एक व्यक्ति के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस को दिए बयान में अनीता कुमारी पत्नी जीवन कुमार निवासी टियाली शाहपुर, जिला कांगड़ा ने कहा कि वह अपने पति के साथ वैष्णो माता मंदिर के पास रेहड़ी लगाती है। मई 2021 के बाद उसके पति सड़क दुर्घटना में घायल हो गए और वह अपनी रेहड़ी नहीं लगा पाए। कुछ समय बाद जब उन्होंने अपने स्थान पर रेहड़ी लगानी चाही तो वहां पर अन्य रेहड़ी मालिकों ने उनकी रेहड़ी का विरोध किया था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रशासन की मदद से रेहड़ी लगाई। इस दौरान उनके साथ के अन्य रेहड़ी वाले उनको व उनके पति को गाली गलौज करते रहे। लेकिन 21 जनवरी को उनकी रेहड़ी के पास कुछ पर्यटक ग्राहक आए तो इस दौरान अमन दीप ने लकड़ी का डंडा उठाकर उनके पति का रास्ता रोका और सिर पर हमला कर दिया। इसमें वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इस दौरान जब वह बीच बचाव करने आई तो उनके साथ भी हाथापाई की। शिकायत के बाद पुलिस थाना कुल्लू ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।