फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Historic Naggar Castle will be renovated, gates closed for tourists

Kullu News: ऐतिहासिक नग्गर कैसल का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटकों के लिए द्वार बंद

Sat, 23 Aug 2025 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 23 Aug 2025 06:11 AM IST
विज्ञापन
Historic Naggar Castle will be renovated, gates closed for tourists
नगर कैसल दो साल तक पर्यटको के लिए रहेगा बंद।-संवाद
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। जिले की ऊझी घाटी के नग्गर में स्थित ऐतिहासिक कैसल के द्वार स्थानीय समेत देश और विदेश के पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। कैसल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए इसे खाली करना आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में इसमें पर्यटन से जुड़ी कोई भी गतिविधि नहीं होगी। वहीं इसमें आगामी दो सालों तक लाइट, कैमरा व एक्शन की आवाज भी नहीं गूंजेगी। गौरतलब है कि पर्यटन विभाग ऐतिहासिक नग्गर कैसल का जीर्णोद्धार कर रहा है। इस कार्य में कम से कम दो साल का समय लगने का अनुमान है। काम जल्दी और बिना रुकावट हो, इसके लिए कैसल में होने वाली तमाम गतिविधियों को आगामी दो सालों के लिए बंद कर दिया गया है। इस वजह से देश-विदेश के पर्यटक अब कुल्लू की काष्ठकुणी शैली से रूबरू नहीं होंगे।
विज्ञापन

हालांकि पिछले काफी समय से कैसल के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया चल रही थी। अब इसे पूरा कर कैसल को जीर्णोद्धार का काम पूरा न होने तक बंद कर दिया गया है। कैसल के जीर्णोद्धार पर करीब 11 करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पर्यटन विभाग के डीजीएम बीएस ओक्टा ने कहा कि ऐतिहासिक कैसल का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस वजह से आगामी दो सालों तक पर्यटन समेत हर तरह की गतिविधि पर रोक रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed