{"_id":"6a0419da74be42548202371e","slug":"himachal-kullu-punjab-tourists-indulge-in-hooliganism-assault-with-sharp-edged-weapons-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, तेजधार हथियार से की मारपीट; राहगीर को गाड़ी से मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, तेजधार हथियार से की मारपीट; राहगीर को गाड़ी से मारी टक्कर
Wed, 13 May 2026 12:17 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 13 May 2026 12:17 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पंजाब के पर्यटकों ने पहले तो पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मारी। इसके बाद तेजधार हथियार से स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पंजाब के पर्यटकों की सैंज में स्थानीय लोगों के साथ गुंडागर्दी सामने आई है। पर्यटकों ने पहले तो पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मारी। इसके बाद तेजधार हथियार से स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में शेर सिंह 58, निवासी गांव धरमेहड़ा, डाकघर रोपा, सैंज, कुल्लू ने कहा 10 मई को लगभग 6:30 बजे अपनी दुकान से सब्जी लेकर रेस्ट हाउस रोपा की ओर पैदल जा रहा था। इस दौरान रोपा चौक की तरफ से पीबी नंबर की कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क से नीचे गिर गया। घटना के बाद यादव देव निवासी गांव पटाहरा और मोती राम निवासी गांव बनाऊगी मौके पर पहुंचे और पर्यटकों से पूछताछ की। इस दौरान वाहन में सवार आरोपी चालक मनदीप 27 निवासी गांव व डाकघर खन्ना, जिला लुधियाना, पंजाब और अन्य साथी प्रदीप सिंह, प्रीतपाल सिंह व जसन प्रीत ने तेजधार हथियार से मारपीट की। इससे मोती राम व यादव देव को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय लोग पुलिस थाना सैंज में पहुंचे और पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने को लेकर कई सवाल उठाए। युवाओं का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। देर रात हुई इस घटना को लेकर घाटी के बाशिंदों में रोष है। लोगों ने पुलिस से इस तरह के शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने की मांग की है। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस मामले की आगामी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन