{"_id":"69ec46e21c2e66eb800292f5","slug":"himachal-8-arrested-in-manikaran-including-2-women-identified-as-gangsters-from-punjab-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मणिकर्ण में पंजाब के गैंगस्टर 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार, निजी होटल में ठहरे थे; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मणिकर्ण में पंजाब के गैंगस्टर 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार, निजी होटल में ठहरे थे; जानें पूरा मामला
Sat, 25 Apr 2026 10:17 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:17 AM IST
सार
जिला कुल्लू के मणिकर्ण में पंजाब के एक गैंगस्टर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पंजाब पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) ने कुल्लू पुलिस की मदद से शुक्रवार को पार्वती घाटी के मणिकर्ण में पंजाब के एक गैंगस्टर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। गैंगस्टर की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गैंगस्टर के साथ उसके साथियों राम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सतनाम उर्फ सागर, सिकंदर और राजबिंद्र और दो महिला साथी कोमल और तलविंदर कौर को भी गिरफ्तार किया गया है। ये सभी लोग वीरवार को ही मणिकर्ण पहुंचे थे और एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। इसी गीच, पंजाब पुलिस को भनक लगी कि ये घूमने के लिए मणिकर्ण गए हैं। पुलिस ने जब उनको ट्रेस किया तो ये बरशैणी से मणिकर्ण की तरफ लौट रहे थे और शिल्ला में गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
गैंगस्टर पर 20 अप्रैल को बीएनएस की धारा 109, 3(5) और 25 शस्त्र अधिनियम के तहत जंडियाला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत सिंह पर किसी के घर में फिरौती के लिए गोली चलाकर डर का माहौल पैदा करने का आरोप है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पंजाब पुलिस ने मणिकर्ण पुलिस की मदद से इन्हें पकड़ा।
विज्ञापन