फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Highway remained closed for three hours due to falling trees

पेड़ गिरने से तीन घंटे बंद रहा हाईवे

Sat, 24 Jul 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Highway remained closed for three hours due to falling trees
औट-लुहरी-सैंज मार्ग 305 पर बारिश के कारण गिरा मलबा। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में बरसात आम लोगों के लिए आफत बन गई है। जिले में शुक्रवार रात को भी कई इलाकों में बारिश होने से भूस्खलन व पेड़ गिरने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। औट-बंजार-सैंज हाईवे पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से करीब चार घंटे तक आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

हाईवे के दोनों तरफ से निगम की बसों के साथ कई वाहन फंस गए थे। हाईवे-305 पर पेड़ गिरने से कुल्लू आ रही निगम की बस करीब तीन घंटे तक फंसी रही। जिले में दस से अधिक सड़कें भी बंद हैं। रोहाचला रूट की बस के अलावा कुल्लू आ रही निगम की एक अन्य बस भी आधा घंटे तक यहां फंसी रही। इसके अलावा दोनों तरफ छोटी गाड़ियों के फंसने से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तीन दिन के भीतर औट-बंजार-सैंज हाईवे दूसरी बार वाहनों के लिए बाधित हो गया था। कुल्लू की दोहरानाला से शिलीहार-चेष्टा सड़क पांच दिनों से बंद हैं। कांडूगाड़-पटारना, चौड़ाधार से पनेउ, नमारटी से कराड़, शवाड़ से कराणा तथा च्वाई से पोखरी सड़क पर यातायात पूरी तरह से बंद है। पड़े गिरने से बंद खनाग-रोहाचला सड़क को लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत से खोल दिया है। विभाग को पेड़ हटाने के लिए जेसीबी के साथ अन्य मशीनरी का भी सहारा लेना पड़ा है। बारिश से जिले के किसानों-बागवानों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। सेब के साथ टमाटर व नाशपाती का तुड़ान भी नहीं हो रहा है और बरसात के मौसम में लोग चिंतित हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 जुलाई तक जिले में बारिश होने की चेतावनी जारी है। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी पर्यटकों व आम लोगों को पहाड़ों व नदी-नालों की ओर न जाने की हिदायत दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पर्यटक व घाटीवासी रात के समय वाहनों में सफर कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed