फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Highway 305 opened for small vehicles, still waiting for buses

Kullu News: छोटे वाहनों के लिए खुला हाईवे 305, बसों के लिए अभी इंतजार

Mon, 27 Mar 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 27 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Highway 305 opened for small vehicles, still waiting for buses
कुल्लू। इस साल सर्दी में कम बर्फबारी के बाद भी जलोड़ी दर्रा आम लोगों के साथ सैलानियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वहीं, एनएच को भी हाईवे-305 को बहाल करना चुनौती बना है। अप्रैल शुरू होने को है, फिर भी घाटी के लोग बर्फबारी से परेशान हैं। सोमवार को दोपहर बाद जलोड़ी दर्रा चार दिन बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ। 24 मार्च की शाम को हुई बर्फबारी के बाद से दर्रा बंद हो गया है। जबकि बसें 20 मार्च से बंद हैं। सोमवार को कुल्लू से गई निगम की बस सोझा तक ही जा सकी। जबकि आनी से खनाग तक बस आई।
विज्ञापन

करीब नौ किलोमीटर तक लोगों को परेशान होकर टैक्सी में सफर करना पड़ रहा है। मौसम साफ रहा तो मंगलवार को आनी से बस दर्रा तक पहुंच सकती है, जिससे कुल्लू आने व जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। मगर बस सेवा के बंद रहने से लोग अभी पांच से आठ किलोमीटर तक पैदल सफर करने को मजबूर हैं। इस बार जलोड़ी दर्रा जनवरी से लेकर आज तक करीब ढाई माह तक बसों के लिए बंद रहा है। बहरहाल, छोटे वाहनों के खुलने के लोगों की सुविधा मिली है। जिभी व सोझा में ठहरे सैलानी भी बर्फ देखने के लिए बड़ानाला व जलोड़ी दर्रा तक पहुंचे और मस्ती की।
विज्ञापन

एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि फिसलन के कारण बसों को जलोड़ी दर्रा की तरफ ले जाना जोखिम भरा है। हाईवे के पूरी तरह खुलने पर ही बसों का संचालन होगा। एनएच के अधिशाषी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि बर्फ हटा दी है, मगर बड़ानाला की तरफ बर्फ हाईवे पर जम रही है। मौसम खुलता है तो बसों की आवाजाही आराम से हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed