फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hidimba Mahila Mandal won the title of tug of war competition

Kullu News: रस्साकशी स्पर्धा का हिडिंबा महिला मंडल ने जीता खिताब

Thu, 04 Jan 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hidimba Mahila Mandal won the title of tug of war competition
मनाली विंटर कार्निवाल के दौरान रस्साकशी में भाग लेती महिलाएं।
मनाली (कुल्लू)। राष्ट्रस्तरीय विंटर कार्निवल में वीरवार को खेलकूद प्रतियोगिता के रस्साकशी मुकाबलों में विभिन्न महिला मंडलों ने खूब जोर आजमाइश की। हिडिंबा महिला मंडल दीदरी जिंदौड़ ने खिताब जीता।
विज्ञापन

दीदरी जिंदौड़ की टीम ने महिला मंडल गाहर को हराकर रस्साकशी की ट्राफी हासिल की। इस प्रतियोगिता में पांच महिला मंडलों ने भाग लिया। पहले हिडिंबा महिला मंडल दीदरी जिंदौड़ ने सुकन्या महिला मंडल सुई रोपा को जबकि महिला मंडल गाहर ने गायत्री महिला मंडल गाहर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी डोला ठाकुर, देशराज, अमर राजा, नील चंद और धर्मपाल ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं रोचक दौर में पहुंच गई हैं। वीरवार को एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा रस्साकशी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाॅलीबाल की विजेता टीम को 21,000 और उपविजेता टीम को 12,000 एवं ट्राफी जबकि बास्केटबाल की विजेता टीम को 15,000 और उपविजेता टीम को 8,000 एवं ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को कार्निवल के समापन समारोह में विधायक भुवनेश्वर गौड़ सम्मानित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed