{"_id":"8b01a905f1bb2f3b9afae3a5c4f970fe","slug":"helicopter-cancel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से हेलीकॉप्टर की दोनों उड़ानें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से हेलीकॉप्टर की दोनों उड़ानें रद्द
ब्यूरो /अमर उजाला, केलंाग(लाहौल-स्पीति)
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी और खराब मौसम के कारण वीरवार को प्रस्तावित दोनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब खराब मौसम के कारण उदयपुर की उड़ान रद्द हो गई। इससे यात्रियों को हेलीपैड से मायूस होकर घर लौटना पड़ा। कुल्लू में तैनात उड़ान सह प्रभारी विजय ने बताया कि घाटी में बर्फबारी होने से वीरवार को उदयपुर और आजोग के लिए प्रस्तावित दोनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
उड़ानें रद्द होने से थिरोट प्रोजेक्ट की बंद पड़ी टरबाइनों को दुरस्त करने आ रहे इंजीनियर की टीम लाहौल नहीं पहुंच सकी। उधर, नियमित उड़ानें नहीं होने से यात्रियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। जबकि कुछ परीक्षार्थी भी कुल्लू और घाटी में फंसे हैं। विजय ने बताया कि मौसम साफ होने की स्थिति में अब इन उड़ानों को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उड़ानों में परीक्षार्थियों के साथ मरीजों और जरूरतमंदों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन