{"_id":"bd8a25e02eb2e97cb3ec40c465b0d7f1","slug":"helecoupter-flight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल और पांगी के लिए जल्द उड़ान भरेगा हेलीकाप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल और पांगी के लिए जल्द उड़ान भरेगा हेलीकाप्टर
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 22 Dec 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर कसरत शुरू हो गई है। इसी कड़ी में लाहौल-स्पीति और पांगी प्रशासन ने कुल्लू में हेलीकाप्टर सीट बुकिंग के लिए कार्यालय खोल दिया है।
25 दिसंबर से यहां पर सीट बुकिंग के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल बुकिंग कार्यालय के सेटअप को दुरुस्त किया जा रहा है। कुल्लू उड़ान समिति के प्रभारी योगराज धीमान ने बताया कि समिति का स्टाफ लाहौल से कुल्लू पहुंच गया है। 25 दिसंबर से हेलीकाप्टर सीट आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
धीमान ने बताया कि सीट पहले आओ पहले पाओ की नीति पर आवंटित की जाएगी। पहले की तरह की एक यात्री से 15 सौ रुपये किराया वसूला जाएगा। उधर, विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से जनजातीय इलाकों के लिए समय पर हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उड़ान समिति को हिदायत जारी कर सीट आवंटन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने को कहा गया है। यात्रियों की ओर से शिकायत मिलने पर किसी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।