{"_id":"6851bdb157fdd7ae260fbd85","slug":"heavy-rain-in-kullu-lahaul-weather-becomes-cool-kullu-news-c-89-1-ssml1012-150119-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू-लाहौल में झमाझम बारिश, कूल-कूल हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू-लाहौल में झमाझम बारिश, कूल-कूल हुआ मौसम
Wed, 18 Jun 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में सुबह बारिश के बीच बच्चों को स्कूल ले जाते हुए अभिभावक।....संवाद।
भुंतर मेले में बारिश ने डाला खलल, फीका रहा कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मंगवार को झमाझम बारिश का हुई है। सोमवार देर रात से मंगलवार दोपहर बाद तक बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि बारिश से जिले में किसी तरह का नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के बाद कुल्लू में मौसम कूल-कूल हो गया है।
बारिश के कारण दोपहर तक कुल्लू, भुंतर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, भुंतर में चल रहे मेले में बारिश ने खलल डाला। बारिश के चलते दोपहर तक यहां पर सजी अस्थायी मार्केट में दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों ने बारिश का सिलसिला थमने के बाद ही अपनी दुकानें खोलीं। कारोबारियों को बारिश के चलते नुकसान उठाना पड़ा है। गौर रहे जिला स्तरीय मेले में अभी तक बेहतर कारोबार नहीं हो पाया है। व्यापारियों को आखिरी दिन बेहतर कारोबार रहने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर बारिश से लोेगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आई है। गर्मी लोगों को बेहाल कर रही थी, लेकिन बारिश सबके लिए राहत लेकर आई है।
हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में 20 जून तक हल्की बारिश की संभावना जताई है। उधर बारिश के बाद एनएचपीसी चरण-दो के पुलगा डैम से भी मंगलवार दोपहर बाद पानी छोड़ा गया। ब्यास नदी पर बने लारजी डैम सहित अन्य डैम से पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने आम जनता, पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे पार्वती नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी पर रहें। होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे, कैंप, टैक्सी चालक भी पर्यटकों को नदी-नालों के किनारों से सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दें।