फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Heavy rain alert: Holiday declared for educational institutions.

भारी बारिश का अलर्ट : शैक्षणिक संस्थानों में घोषित की छुट्टी

Tue, 11 Aug 2026 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain alert: Holiday declared for educational institutions.
कुल्लू। जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया।
विज्ञापन

जिले के चार महाविद्यालयों के अलावा सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फार्मेसी कॉलेजों में नियमित पढ़ाई नहीं हुई। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। भूस्खलन की घटनाओं और कई सड़कों के अवरुद्ध होने की सूचना भी दी गई थी। उपमंडल कुल्लू के लगभग पूरे क्षेत्र में 10 अगस्त से बारिश जारी रही।
विज्ञापन

विभिन्न हिस्सों से भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपमंडलाधिकारी कुल्लू डॉ. जयबंती ठाकुर ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों (विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, महाविद्यालय, आईटीआई, बहुतकनीकी, इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी महाविद्यालय) में 11 अगस्त को छुट्टी घोषित की। सभी संबंधित अधिकारियों को विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय करने के निर्देश भी जारी किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed