फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   heavey rain

तूफान से उड़ीं 17 घरों और शेड की छतें

Mon, 23 May 2016 10:18 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 23 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
heavey rain
कुल्लू में बारिश - फोटो : अमर उजाला

जिला कुल्लू में तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। रविवार रात और सोमवार दोपहर के दौरान कुछ देर तक तेज तूफान और बारिश हुई। जिससे बंजार उपमंडल के 17 घरों और शेड (पछाड़ों) की छतेें उड़ गईं। वहीं सोमवार को ढालपुर मैदान बारिश के साथ तेज तूफान आया और ढालपुर में सजी अस्थायी दुकानों की चादरें उड़ा दी और चादरों की चपेट में आने से दर्जनों लोग बाल-बाल बच गए हैं। ओलावृष्टि व बारिश से नकदी फसलें भी प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


रविवार रात को आए तूफान से बंजार उपमंडल की पंचायतों में घरों और पड़ाछों की छतें पूरी तरह से उड़ गईं। जानकारी के अनुसार तूफान से कंडीधार पंचायत के धारागाढ़, दाड़ी, बाड़ीरोपा व चनाहलड़ी और सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के सपाड़ी और तुंग गांव में घरों और पड़ाछों की छतेें उड़ीं। तूफान से कंडीधार पंचायत के रूप चंद, लोतराम, गुलाब सिंह, कांशी राम, यशपाल, दीवान, वेदराम, ज्ञान चंद, प्रीतम, योगराज फौजी, ठाकुर चंद, राकेश कुमार, आशू, सीताराम और देहुरीधार पंचायत के सपाड़ी निवासी शिव राम, तीर्थ राम और तुंग पंचायत के भीमी राम के घरों और पड़ाछों की छतें उड़ी हैं। कंडीधार पंचायत की प्रधान चमना देवी व पूर्व प्रधान इंद्रा देवी तथा तीर्थन जोन के प्रधान हरि सिंह ने बताया कि लोगों के घरों की छतें उड़ने से काफी नुकसान हुआ है। तूफान ने लोगों को खुले आसमान के नीचे रातें काटने को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन


पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से जल्द मुआवजा देने की मांग की है। बंजार उपमंडल के शरची व नोहांडा व मशियार चनौन, देउठा, शिकारीधाट, बलागाड़, गोपालपुर, खाड़ागाड़, पेखड़ी, कुल्थी, लाकचा, गाडागुशैणी, सोझा, हिड़व सजवाड़, मरेउगी, पातल, जूआली के अलावा अन्य गांवों हुई अचानक हुई भारी ओलावृष्टि से सेब, पलम, नाशपाती के साथ-साथ गेंहू, जौ और मटर की फसलें प्रभावित हुए हैं। स्थानीय निवासी बुधराम, इंद्र सिंह, भूप सिंह, लाल सिंह, सुख राम, सीता राम, नीरत सिंह का कहना है कि ओलावृष्टि से उनकी फसलें प्रभावित हुई हैं। एसडीएम बंजार अश्विनी कुमार ने बताया कि उपमंडल के गांवों में बारिश, तूफान और ओलावृष्टि होने की सूचना उन्हें मिली है। क्षेत्र हल्का पटवारी तूफान से उड़े घरों और ओलावृष्टि से प्रभावित हुई फसलों का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के बाद ही प्रभावितों को प्राथमिकता के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed