फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Health department alert in Kullu, fever patients will be tested for malaria

कुल्लू में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बुखार के मरीजों की करेगा मलेरिया जांच

Sun, 20 Nov 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Health department alert in Kullu, fever patients will be tested for malaria
Health department alert in Kullu, fever patients will be tested for malaria
कुल्लू। जिला कुल्लू में मौसम परिवर्तन के कारण वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पतालों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में वायरल के 60 से 65 फीसदी मरीज उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार का मरीज मलेरिया की चपेट में तो नहीं आया है, इसकी अब जांच की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग खतरे को देखते हुए बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच करेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 2022 के तहत मलेरिया संभावित हॉट-स्पॉट को भी चिन्ह्ति किया जाएगा। बता दें कि जिला कुल्लू में अभी मलेरिया का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद विभाग मलेरिया से बचाव की तैयारी कर रहा है। विभागीय चिकित्सकों और कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 2022 के तहत जिला में मलेरिया की रोकथाम के लिए जन सहयोग लिया जाएगा। जिला कुल्लू में लोग मलेरिया की चपेट में न आए, इसके लिए विभाग पांचों चिकित्सा खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड मेें जागरूकता शिविरों का आयोजन करेगा। वहीं, बाहरी राज्यों से आने वाले कामगारों और पर्यटकों की स्क्रीनिंग भी होगी। इसके लिए विभाग विशेष टास्क फोर्स का गठन भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि जिला कुल्लू में मलेरिया फैलने का खतरा कम है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग मलेरिया उन्मूलन के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला के अस्पतालों में बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed