{"_id":"69a41c8539b842eb550e5221","slug":"health-check-up-of-180-girl-students-of-haripur-college-kullu-news-c-89-1-ssml1015-170263-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हरिपुर कॉलेज की 180 छात्राओं का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हरिपुर कॉलेज की 180 छात्राओं का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) की छात्राओं का स्वास्थ्य जांचा। महाविद्यालय के वुमन सेल ने शास्त्रा समिति की ओर से संचालित मनु हेल्थ सेंटर घुड़दौड़ के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। सेंटर की स्वास्थ्य टीम ने विगत शनिवार को 180 छात्राओं के साथ शिक्षकाें के स्वास्थ्य की जांच की। रक्तचाप, मधुमेह और हीमोग्लोबिन स्तर का परीक्षण भी किया।
वुमन सेल, बायोडायवर्सिटी की प्रभारी साक्षी राणा ने कहा कि महाविद्यालय में छात्राओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें छात्राओं के साथ शिक्षकों के स्वास्थ्य का सामान्य परीक्षण हुआ। उन्होंने कहा कि शिविर में डॉ. पुनीत शर्मा, दंत चिकित्सक डॉ. कबिना ने 180 छात्राओं का स्वास्थ्य जांचा। इसके अलावा उन्हें संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम का महत्व भी समझाया। इस दौरान शास्त्रा समिति के सचिव डिणे राम और नेहा गोगोई आदि उपस्थित रहे। संवाद