फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Harvesting of apple, tomato, pear affected by rain

Kullu News: बारिश से प्रभावित हुआ सेब, टमाटर, नाशपाती का तुड़ान

Fri, 11 Aug 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 11 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Harvesting of apple, tomato, pear affected by rain
कुल्लू। जिला कुल्लू में करीब दो सप्ताह के बाद झमाझम बारिश हाेने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पहले से ही आपदा का दंश झेल रहे जिलावासियों की दुश्वारियां और भी बढ़ गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले चार दिनों तक येलो अलर्ट की चेतावनी दी है। वीरवार देर रात से शुक्रवार सुबह 8 बजे हुई भारी बारिश से जिले में कृषि एवं बागवानी कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

खास कर सुबह से समय सेब, नाशपाती के साथ टमाटर और फूलगोभी का तुड़ान किसान-बागवान नहीं कर पाए। पहले से जिले में जगह-जगह हुए भारी भूस्खलन के एक माह बाद भी सड़कों की दशा सुधर नहीं पाई है। सेब सीजन में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले में 38 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध है।
विज्ञापन

बिजली की सुविधा भी लड़खड़ाई हुई है। खासकर बंजार विधानसभा के सैंज और तीर्थन के गांव अभी अंधेरे में हैं। बारिश से 91 और ट्रांसफार्मरों ने जवाब दे दिया है। अब करीब 103 ट्रांसफार्मर ऐसे हैं जिन्हें बहाल किया जाना है। इससे जिलावासियों की दुश्वारियां और भी बढ़ने लगी हैं। ब्यास के साथ जिले के नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि अगले कुछ दिन मौसम और भी खराब रहेगा। इसको देखते हुए लोग सतर्क रहें और नदी-नालों से दूर रहे। बरसात में भूस्खलन का अधिक खतरा रहता है, इसलिए लोग रात में गाड़ियों में कम सफर करें।

.........
औट-सैंज हाईवे 34 दिनों से बंद
भूस्खलन से अवरुद्ध औट-बंजार-सैंज हाईवे 305 बस सेवा के लिए 34 दिनों से बंद है। इस हाईवे पर चलने वाली दस बसों के पहिए एक माह से थमे हुए हैं। लोगों को जिला मुख्यालय में अपने कामकाज को निपटाने के लिए छोटे वाहनों में भारी भरकम किराया देकर आना पड़ रहा है। बस में दोनों तरफ का किराया 500 की जगह उन्हें 2,000 रुपये खर्च करना पड़ रहा है। एनएच के अधिशासी अभियंता केएस सुमन ने कहा कि हाईवे को बसों के लिए बहाल करने का काम चला है। दो से तीन जगहों पर हाईवे को अधिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed