फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Harassment of employees increased in Sukhu government: Govind

सुक्खू सरकार में बढ़ा कर्मचारियों का उत्पीड़न : गोविंद

Mon, 28 Apr 2025 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 28 Apr 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Harassment of employees increased in Sukhu government: Govind
कहा- कर्मचारी विरोधी सरकार ने 900 शिक्षकों के खिलाफ दर्ज किए मुकदमे
विज्ञापन

ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारी किए जा रहे प्रताड़ित

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के उत्पीड़न और दमन को अपनी नीति बना लिया है।
हाल ही में प्रदेश के लगभग 900 प्राथमिक शिक्षकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उन्हें निलंबित करना सरकार के कर्मचारी विरोधी और असंवेदनशील रवैये को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों ने अपने अधिकारों और मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी। सरकार ने आवेदन को अस्वीकार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर दी। लोकतंत्र में मांगों को लेकर प्रदर्शन करना हर नागरिक और कर्मचारी का सांविधानिक अधिकार है। उन्होंंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए संवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती थी।

कहा कि प्रदेश में आए दिन कर्मचारियों के तबादलों और उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार स्थानांतरित किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के हजारों कर्मचारी और अधिकारी अपने लंबित वेतन और भत्तों के भुगतान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। केवल आश्वासन देकर सुक्खू सरकार उन्हें गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed