फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Handed over the keys of additional charge: Maheshwar

अतिरिक्त कार्यभार की सौंप दी चाबियां : महेश्वर

Thu, 25 Jul 2024 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
Handed over the keys of additional charge: Maheshwar
कानूनगो, पटवारियों के निर्णय से जनता होगी परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के कानूनगो और पटवारियों ने अतिरिक्त कार्यभार की चाबियां लौटा दी हैं। कानूनगो और पटवारियों ने महासंघ के निर्णय के अनुसार वीरवार को नायब तहसीलदार कर्मचंद के माध्यम से उपमंडलाधिकारी पंकज शर्मा को चाबियां सौंपी। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
पटवारी एवं कानूनगो महासंघ राज्य कैडर करने पर बिफरा हुआ है। पटवारी एवं कानूनगो महासंघ के प्रधान महेश्वर राणा ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। कहा कि महासंघ के निर्णय के अनुसार वीरवार को उपमंडल बंजार के कानूनगो और पटवारियों ने अतिरिक्त कार्यभार पर काम न करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन

जब तब सरकार मांगों पर विचार नहीं करती, कानूनगो और पटवारी काम नहीं करेंगे। बंजार के पटवारियों एवं कानूनगो पर पटवार वृत्त नोहांडा, कार्यालय कानूनगो बंजार, रिकार्ड कार्यालय बंजार और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का अतिरिक्त कार्यभार है, जो अब नहीं करेंगे। सरकार समय रहते महासंघ की मांगों पर गौर करे, अन्यथा लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed