{"_id":"69b2f5586b9ae78522034fd8","slug":"hailstorm-in-raghupur-valley-rain-in-kullu-kullu-news-c-89-1-klu1001-171133-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रघुपुर घाटी में ओलावृष्टि, कुल्लू में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रघुपुर घाटी में ओलावृष्टि, कुल्लू में बारिश
विज्ञापन
मनाली में मॉल रोड़ पर हो रही पारिश के बीच गुजरते राहगीर।-संवाद
कुल्लू। जिले में वीरवार को मौसम बदला और निचले इलाकों में बारिश हुई। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ रघुपुर घाटी में जहां ओलावृष्टि हुई वहीं कुल्लू में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। भुंतर इलाके में ओलावृष्टि से प्लम की फसल को नुकसान हुआ है। प्लम के पौधों में इन दिनों फूल खिले हुए हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद कुल्लू में मौसम ठंडा हो गया है।
वीरवार सुबह जहां लाहौल और मनाली में हल्की बारिश का क्रम शुरू हुआ वहीं पूर्वाह्न 11 बजे कुल्लू में बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद भुंतर में ओलावृष्टि हुई। बागवानों की किस्मत अच्छी रही कि ओलावृष्टि अधिक समय तक नहीं हुई, अन्यथा प्लम की फसल तबाह हो सकती थी। दोपहर बाद तक कुल्लू में मौसम खराब बना रहा।
शाम करीब 5 बजे के बाद मौसम खुला, जिसके बाद बाजार में भी रौनक देखने को मिली। उधर, बाह्य सराज की रघुपुर घाटी में भी ओलावृष्टि होने से किसानों-बागवानों की चिंता को बढ़ा दिया है। किसान कमल ठाकुर, देविंद्र सिंह और उगम राम ने कहा कि ज्यादा देर तक बारिश नहीं हुई है। बागवान और किसान अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे थे। करीब डेढ़ महीने से घाटी में बारिश नहीं हुई है। हल्की बारिश होने से किसानों और बागवानों की उम्मीद अधूरी रह गई। संवाद