फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hailstorm damages pea crop

Kullu News: ओलावृष्टि से मटर की फसल को नुकसान

Thu, 23 Oct 2025 09:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 23 Oct 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm damages pea crop
अचानक मौसम के करवट बदलने से बाह्य सराज में हुई झमाझम बारिश
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रा में ताजा बर्फबारी होने से बढ़ी ठंड, लोग घरों में दुबकने पर मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बाह्य सराज में वीरवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई। इस दौरान बारिश के साथ रघुपुर घाटी में जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे क्षेत्र में मटर की सफल को नुकसान पहुंचा है।

घाटी में इस बार मटर की अच्छी फसल है। वीरवार को मटर की फसल पर ओलों की मार से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
किसान पूर्ण शर्मा, गोविंद सिंह, प्रताप सिंह, केसर सिंह, रंजीत सिंह और खेम राज ने कहा कि मौसम ने अचानक करवट बदली। सुबह से दोपहर तक मौसम साफ था और धूप खिली थी। खेतों में तैयार मटर की फसल को ओले से काफी नुकसान हुआ है। जलोड़ी दर्रा, रघुपुरगढ़ और अन्य ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से बंजार और बाह्य सराज घाटी में ठंड बढ़ गई है। लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए हैं। जलोड़ी दर्रा में हुई बर्फबारी से घंटों तक वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध रही। सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही हाईवे पर दौड़ते नजर आए। संवाद
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed