फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gyeongpang Lake has grown 178 percent in size in 33 years.

Kullu News: 33 वर्षों में 178 प्रतिशत बढ़ा ग्येपांग झील का आकार

Wed, 29 Oct 2025 06:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 29 Oct 2025 06:25 AM IST
विज्ञापन
Gyeongpang Lake has grown 178 percent in size in 33 years.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। घाटी में झीलों के आकार से बढ़ी ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड की आशंका को रोकने के लिए बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किरण भड़ाना ने की। इसमें सड़क सीमा संगठन (बीआरओ) के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसमें जिला को आपदा मुक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत पुणे स्थित सी-डैक टीम द्वारा ग्येपांग झील क्षेत्र में अर्ली वार्निंग सिस्टम (पूर्व चेतावनी प्रणाली) स्थापित की जाएगी जिससे संभावित आपदाओं की जानकारी समय रहते मिल सके।
विज्ञापन

साथ ही जल शक्ति विभाग के माध्यम से हाई फ्लड लेवल मार्किंग का कार्य किया जाएगा ताकि जलस्तर में वृद्धि की स्थिति में खतरे के स्तर का भी पता लगाया जा सके। इसके अतिरिक्त सभी संवेदनशील गांवों के लिए निकासी एवं बचाव योजनाएं तैयार की जाएंगी जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में जनहानि एवं संपत्ति की हानि को न्यूनतम किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार ग्येपांग झील का आकार 33 वर्षों में लगभग 178 प्रतिशत तक बढ़ गया है जिससे क्षेत्र में ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र में जलवायु परिर्वतन के कारण ग्लेशियल झीलों का आकार बढ़ रहा है इसको देखते हुए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि लाहौल-स्पीति जैसा संवेदनशील जिला जलवायु परिवर्तन और ग्लेशियल झीलों के बढ़ते आकार से प्रभावित हो रहा है। हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तकनीकी सहयोग और जनसहभागिता के माध्यम से ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed