फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Grass kept in under construction building in Shastri Nagar burnt

Kullu News: शास्त्रीनगर में निर्माणाधीन भवन में रखा घास जला

Sun, 17 Dec 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Grass kept in under construction building in Shastri Nagar burnt
कुल्लू के गांधी नगर में घर में रखें घास में लगी आग मौके पर पहुंचे फायर कर्मी
कुल्लू। शहर के शास्त्रीनगर में एक निर्माणाधीन दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग ने 20 लाख की संपत्ति बचाई है।
विज्ञापन

आग से एक कोठा घास जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद यहां पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रविवार दोपहर बाद 3:25 बजे सूचना मिली कि शास्त्रीनगर में एक मकान में आग लगी है। इसके बाद टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने पाया कि रेवती देवी निवासी शास्त्रीनगर के निर्माणाधीन दो मंजिला की ऊपरी मंजिल में आग लगी थी।
विज्ञापन

ऊपरी मंजिल में सर्दियों में पशुओं के लिए सुखी घास रखी थी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने में अपनी भूमिका निभाई। घास के जलने से 7,000 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवती देवी का साथ लगता मकान, साजू राम और तुले राम का संयुक्त रिहायशी मकान बचा लिए गए। फायर ऑफिसर कुल्लू प्रेम भारद्वाज ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। 20 लाख की संपत्ति को बचाया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों के आसपास घास आदि का भंडारण न करें। आग लगने की सूरत में सूचना 101 नंबर पर कॉल करके दें।


बाड़ी के जंगल में लगी आग
पतलीकूहल (कुल्लू)। बाड़ी के जंगल में शनिवार रात को आग लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काईन गांव के भीखम राम, मोहर सिंह, हरी राम, पदम सिंह, बुद्धि सिंह, नर सिंह, अमर चंद, धर्म सिंह के सेब बगीचों को मुश्किल से बचाया गया। अशोक, भूपेंद्र, महिंद्र पाल, सचिन, दीपांशु, सुदर्शन ने पावर स्प्रेयर से जंगल की आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने से वन संपदा को नुकसान होता है। आग से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed