{"_id":"65d8d90845d0957b540c8b73","slug":"grand-procession-taken-out-from-gadsa-to-bhuntar-kullu-news-c-89-1-ssml1015-117473-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गड़सा से भुंतर तक निकाली भव्य शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गड़सा से भुंतर तक निकाली भव्य शोभा यात्रा
Fri, 23 Feb 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को भुंतर में गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
भुंतर (कुल्लू)। जिले में गुरु रविदास का 647वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गड़सा घाटी से भुंतर शहर तक करीब 14 किलोमीटर लंबी भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें गड़सा, हुरला, ठेला, नगवाईं, बजौरा, रोपा, बगीचा, भुंतर, शमशी, गदौरी, जिया मौहल, परगाणु, मनाली और मणिकर्ण के अनुयायियों ने शामिल होकर संगत में रंग जमाया।
गुरु रविदास शोभा यात्रा प्रबंधन कमेटी के प्रमुख कमलू राम ने कहा कि गुरु रविदास की भव्य शोभा यात्रा और झांकी का आगाज गड़सा घाटी से किया गया। उन्होंने कहा कि संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब में शीश नवाया।
शोभा यात्रा भुंतर शहर से आंबेडकर नगर पहुंची। शोभा यात्रा आपसी भाई-चारे और समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए निकाली जाती है। उन्होंने समाज को एक सूत्र में पिरोने का भरपूर प्रयास किया है। संवाद