{"_id":"67bf41e080135da0e4089c7c","slug":"grand-meeting-of-gods-in-bhoothnath-kullu-news-c-89-1-ssml1015-142088-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भूतनाथ में देवताओं का भव्य देव मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भूतनाथ में देवताओं का भव्य देव मिलन
Wed, 26 Feb 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में शिवरात्री मेलें के लिए भूतनाथ मदिंर पहुंचे देवता संगम महादेव के साथ देव मिलन करते ह
कुल्लू। महाशिवरात्रि में श्रद्धालुओं को देव मिलन का साक्षी बनने का मौका मिला। जिला मुख्यालय में स्थित भूतनाथ मंदिर में बुधवार को देवताओं का मिलन हुआ।
कुल्लू शहर के देवता वाद्ययंत्रों की थाप पर दोपहर के समय भूतनाथ मंदिर पहुंचे। यहां देवता संगम महादेव के रथ को पहले से ही फूलों से सजाकर रखा गया था। इसके बाद देवता संगम महादेव को मंदिर परिसर में लाया गया। यहां देवता पांचवीर, देवता वनशीरा, देवता घटोत्कच का संगम महादेव से भव्य मिलन हुआ। देव मिलन को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
गौर रहे कि महाशिवरात्रि पर कुल्लू शहर के देवी-देवता निकलते हैं। सरवरी में दो दिवसीय शिवरात्रि मेला भी मनाया जाएगा। इससे पहले सभी देवता कुल्लू जिले के आराध्य भगवान रघुनाथ के दरबार में जाएंगे। दोपहर बाद सरवरी स्थित शिव पार्क में भव्य देव मिलन की रस्म को परंपरा के अनुसार निभाया जाएगा। आगामी दो दिनों तक सरवरी में शिवरात्रि मेले की धूम रहेगी। संवाद
विज्ञापन
--