फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gram Sabhas will be held on 26th and 27th for eKYC

Kullu News: ईकेवाईसी के लिए 26 ,27 को होंगी ग्रामसभाएं

Wed, 21 Feb 2024 04:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 04:12 PM IST
विज्ञापन
Gram Sabhas will be held on 26th and 27th for eKYC
कुल्लू। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ईकेवाईसी सुनिश्चित करने को जिले के समस्त विकास खंडों में ग्रामसभा की विशेष बैठकें होंगी। विकास खंड आनी, निरमंड और बंजार में सभी ग्राम पंचायतों में 26, जबकि नग्गर, कुल्लू और भुंतर विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों में 27 फरवरी को विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों से अपील की है कि वे ई केवाईसी अवश्य करवा लें। ईकेवाईसी पटवारी के माध्यम व लोकमित्र केंद्र पर जाकर करवा सकते हैं। भारत सरकार की ओर से जल्द ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी की जानी है। उससे पहले ईकेवाईसी अवश्य करवाना सुनिश्चित करें। जिन किसानों ने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है, वे योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा लें। उन्होंने ऐसे सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे विशेष ग्रामसभाओं में शामिल होकर योजना के लिए पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed