{"_id":"6963d2e63d0507e40108a32f","slug":"government-should-make-a-permanent-policy-for-multi-task-workers-kullu-news-c-89-1-klu1002-166345-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मल्टी टास्क वर्कर के लिए स्थायी नीति बनाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मल्टी टास्क वर्कर के लिए स्थायी नीति बनाए सरकार
Sun, 11 Jan 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 11 Jan 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने से रुका हुआ मानदेय भी किया जाए जारी : संघ
कुल्लू में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू में मल्टी टास्क वर्कर्स यूनियन की बैठक रविवार को हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सरकार से स्थायी नीति बनाने की मांग उठाई गई।
मल्टी टास्क वर्करों ने 4 महीने से रुका मानदेय भी जारी करने का आग्रह किया। इस दौरान शिक्षा विभाग मल्टी टास्क वर्कर के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत ने कहा कि बीते 3 साल बीत जाने के बाद भी कोई नीति नहीं बनाई गई है और न ही उनके बारे में कुछ सोचा जा रहा है। सरकार जल्द नीति नहीं बनाती है तो आने वाले समय में इसका नुकसान झेलना पड़ेगा। जलशक्ति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष लकी मंडयाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब 2 साल ही शेष बचे हैं। ऐसे जल्दी से सरकार को नीति बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17000 मल्टी टॉस्क वर्कर हैं। सरकार को हमारी मांगों पर गंभीरता से सोचना चाहिए।
लोक निर्माण विभाग मल्टी टास्क वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि काम के दौरान कई बार कर्मचारी घायल हो जाते हैं। विभाग में कई कर्मचारी हैं जो भारी वाहन भी चलाते हैं उनके लिए भी कोई स्थायी नीति नहीं बनाई जा रही है। न ही दुर्घटना के समय कोई क्लेम मिल रहा है। 5500 रुपये की सैलरी भी सही समय पर उन्हें नहीं मिल रही है। प्रदेश सरकार के समक्ष मल्टी टास्क वर्कर कई बार अपनी मांग रख चुके हैं। अभी तक सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं किया गया है।
--