{"_id":"677c076fca9b70341f00ce6c","slug":"government-should-give-pension-to-corporation-pensioners-on-one-date-only-gopal-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138534-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के पेंशनरों को एक तारीख को ही पेंशन दे सरकार : गोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के पेंशनरों को एक तारीख को ही पेंशन दे सरकार : गोपाल
Mon, 06 Jan 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 06 Jan 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
जनवरी 2016 से मई 2022 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ देने की मांग
कहा - मेडिकल बिलों के करोड़ों रुपये मंजूर होने पर नहीं मिल रही राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति की मासिक बैठक हुई। अध्यक्ष लीला गोपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं मंडी के प्रधान सुरेश चंद्र वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान पेंशनरों ने सरकार एवं निगम प्रबंधन की अभी तक पेंशन नहीं देने का विरोध किया। सरकार और प्रबंधन से मांग की गई कि परिवहन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी जाने वाली पेंशन का स्थायी समाधान निकला जाए और सभी पेंशनरों को महीने की पहली तारीख को ही पेंशन दी जाए।
पेंशनरों ने मांग की कि जो कर्मचारी जनवरी 2016 से मई 2022 तक सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें उनके लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी किए जाएं। सरकार की ओर से घोषित एरियर की दोनों किस्तें भी दी जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी अप्रैल 2024 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें भी जल्द पेंशन जारी की जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने चिंता जताई कि एक ओर पेंशन समय पर उपलब्ध नहीं हो रही है, दूसरी ओर मेडिकल बिलाें का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। निदेशक मंडल की बैठक में परिवहन मंत्री ने मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति देते हैं। 12 अक्तूबर 2024 को निगम के 50 वर्ष पूर्ण होने पर हुए समारोह में 9 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, बावजूद मेडिकल बिलों का भुगतान आज तक नहीं किया गया।
संगठन के महासचिव गाैरीलाल भारती ने आरोप लगाया की वे अपनी ही घोषणाओं पर अमल न कर सेवानिवृत कर्मचारियों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। बैठक में संगठन के उपाध्यक्ष सुदन सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान अमर सिंह, टेकचंद, पूर्णचंद, करतार सिंह,रतन चंद, जगदीश चंद्र, खुशाल चंद, ठाकुर दास वैद्य, मंगल चंद नेगी मौजूद रहे।
--