फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government sensitive towards development of tribal areas: Jagat Singh

जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार संवेदनशील : जगत सिंह

Wed, 16 Apr 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 16 Apr 2025 05:45 AM IST
विज्ञापन
Government sensitive towards development of tribal areas: Jagat Singh
केलांग। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति मुख्यालय केलांग में हिमाचल दिवस मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। सर्वप्रथम उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। पुलिस, होमगार्ड व स्थानीय पाठशालाओं के विद्यार्थियों ने परेड में भाग लिया। इसके उपरांत मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रदेश सरकार संवेदनशील है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में विकास हमेशा उनकी प्राथमिकताओं में रहा।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता से लाभार्थियों को पट्टे प्रदान गए हैं। प्रदेश के साथ जिला किन्नौर में 436 व लाहौल-स्पीति में 173 पट्टे जारी किए गए हैं। बागवानी क्षेत्र में मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत सरकार ने 153 करोड़ रुपये की देनदारियां चुकाई हैं। लाहौल में एकलव्य आदर्श विद्यालय कुकमसेरी के शैक्षणिक व छात्रावास भवन निर्माण कार्य पर 40 करोड़ रुपये की धन राशि व्यय करने का प्रावधान है। सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में युवाओं को होम स्टे यूनिट्स व होटल बनाने के लिए पांच प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। लाहौल-स्पीति के पांच पुलों के निर्माण के लिए हाल ही में 36 करोड़ 45 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन मुध-भावा सड़क बनने से काजा से शिमला की दूरी 70 किलोमीटर कम हो जाएगी। उदयपुर अस्पताल के भवन निर्माण कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। काजा की 3.76 करोड़ की लागत से एंटी फ्रिज उठाऊ पेयजल योजना अगले वर्ष पूर्ण हो जाएगी। वहीं, समारोह में टीबी मुक्त 16 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बेटी है अनमोल योजना की पात्र आठ बालिकाओं को 10,000 रुपये के सावधि जमा पत्र प्रदान किए। इस दौरान विधायक अनुराधा राणा, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी, एसडीएम रजनीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed