{"_id":"66c740103f0257e850055456","slug":"government-gave-the-responsibility-of-investigation-to-the-accused-shourie-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129311-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने आरोपियों को दिया जांच का जिम्मा : शौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने आरोपियों को दिया जांच का जिम्मा : शौरी
विज्ञापन
कहा-होने चाहिए थे चार्जशीट, कटान पर दिखाई असंवेदनशीलता
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। अवैध कटान मामले में वन विभाग की ओर से की गई जांच रिपोर्ट में केवल 18 पेड़ों के कटान की बात कही गई है। इससे प्रदेश सरकार की मामले में असंवेदनशीलता जगजाहिर हो गई है। यह बात बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने जारी बयान में कही।
उन्होंने कहा कि विभाग ने जांच का जिम्मा उन अधिकारियों को दिया जो इस बेहद गंभीर मामले में चार्जशीट होने चाहिए थे। सरकार आरोपी अधिकारियों को ही मामले को दबाने और औपचारिकता कर खानापूर्ति का अवसर दे रही है। मामले के लिए दोषी ठेकेदार कांग्रेस का पदाधिकारी है। बंजार ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी मामले में चुप्पी धारण किए हुए हैं। सरकार को पूरे मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी या अखिल भारत वन सेवा के अधिकारियों से जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार मामले की सही और संतोषजनक जांच नहीं करती है तो वह बड़े जन आंदोलन से गुरेज नहीं करेंगे। संवाद