फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Got pregnant on the chair and walked 8 km to the road

कुर्सी पर उठा 8 किमी पैदल चल सड़क तक पहुंचाई गर्भवती

Sun, 29 Aug 2021 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Got pregnant on the chair and walked 8 km to the road
बनाऊगी गांव में गर्भवती महिला को कुर्सी पर उठाकर सड़क तक ले लाते ग्रामीण। - फोटो : Kullu
न्यूली (कुल्लू)। देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। लेकिन जिला कुल्लू की सैंज घाटी के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओें के अभाव में ही जीवन यापन करना पड़ रहा है। गाड़ापारली पंचायत के बनाऊगी गांव की गर्भवती महिला को रविवार को प्रसव पीड़ा के बीच कुर्सी पर उठाकर आठ किलोमीटर दूर स्थित निहारनी सड़क तक पहुंचाना पड़ा। यहां से महिला को वाहन से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो दिनों के भीतर इसी पंचायत के अलग-अलग गांव की दो महिलाओें को उपचार के लिए डंडों के सहारे कुर्सी पर उठाकर अस्पताल पहुंचना पड़ा। शनिवार को मझाण गांव की 65 वर्षीय महिला को पेट दर्द के चलते कुर्सी पर उठाकर 14 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा था। दूसरे ही दिन रविवार को भी बनाऊगी गांव की 30 वर्षीय गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने कुर्सी पर उठाकर उपचार के लिए दस किलोमीटर का पैदल सफर कर निहारनी पहुंचाया। ग्रामीण रामलाल, सोभाराम, डाबेराम, निर्मला देवी, शकुंतला देवी ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी कई गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़े हैं। विधायक और मंत्री चुनाव के समय तो वोट मांगने के लिए दुर्गम गांवों में आते हैं। लेकिन जीतने के बाद वापस मुड़कर नहीं आते। ग्राम पंचायत प्रधान और उपप्रधान अज्जू ठाकुर ने कहा कि पंचायत के बाशिंदों को सड़क न होने से रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन और सरकार से सड़क की लगातार मांग की जा रही है। इसके बावजूद सरकार और प्रशासन ग्रामीणों को सड़क सुविधा मुहैया करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed