फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gods and Goddesses engaged in the consecration of the temple of Lord Chhamhani Narayan

Kullu News: देवता छमाहणी नारायण के मंदिर की प्रतिष्ठा में जुटे देवी-देवता

Thu, 14 Dec 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 14 Dec 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Gods and Goddesses engaged in the consecration of the temple of Lord Chhamhani Narayan
कुल्लू के छमाहण में देवता के छमाहणी नारायण के मदिंर की प्रतिष्ठा में पहुंचे देवलू।-संवाद
कुल्लू। कशावरी घाटी के छमाहण गांव में देवता छमाहणी नारायण के नवनिर्मित मंदिर की वीरवार को प्रतिष्ठा हुई। प्रतिष्ठा में पड़ेई गांव की माता तारा पटंति ने भी हारियानों के साथ शिरकत की।
विज्ञापन

वीरवार सुबह वाद्ययंत्रों की धुनों में देवी-देवता की उपस्थिति में मंदिर की प्रतिष्ठा हुई। सारा गांव देव वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियों से गूंज उठा। प्रतिष्ठा के लिए देवता छमाहणी नारायण की ओर से 30 देवताओं को निमंत्रण दिया गया था।
विज्ञापन

देवता का यह मंदिर काफी सालों के बाद बनाया गया है। सुबह करीब 06:00 बजे प्रतिष्ठा का सिलसिला शुरू हुआ। मंदिर पर कोर चढ़ाया गया। प्रतिष्ठा के चलते पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता छमाहणी नारायण के समक्ष शीश नवाने के लिए भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह, जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर सहित कई अन्य श्रद्धालु भी पहुंचे।

कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि प्रतिष्ठा में 30 से अधिक देवी-देवताओं के देवलुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। देवता छमाहणी नारायण के कारदार मेहर चंद ने कहा कि प्रतिष्ठा देवविधि के साथ पूरी हुई। श्रद्धालुओं के लिए देवभोज का आयोजन किया गया। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed