फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   God Shaila Brahma took Mata Chamunda to the temple

माता चामुंडा को देवालय ले गए देवता शैला ब्रह्मा

Fri, 22 Oct 2021 09:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 09:21 PM IST
विज्ञापन
God Shaila Brahma took Mata Chamunda to the temple
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का 21 अक्तूबर को समापन हो गया है। लंका दहन के उपरांत अधिकतर देवी-देवता अपने देवालयों की ओर वीरवार को ही रवाना हो गए। कुछ देवी-देवताओं ने शुक्रवार को मंदिरों की ओर प्रस्थान किया है। लेकिन इस बीच अठारह करड़ू की सौह में भाई-बहन का प्रेमभाव देखने को मिला।
विज्ञापन

दशहरा उत्सव में पहली बार शिमला के डोडरा क्वार से पहुंची माता चामुंडा और कुल्लू स्थित माली पत्थर के देवता शैला और मां चामुंडा ने भाई-बहन के रिश्ते को निभाया। डोडरा क्वार की माता चामुंडा वापस अपने देवालय की ओर प्रस्थान कर रही थी। लेकिन देवता शैला ब्रह्मा और माता चामुंडा ने उन्हें जाने से रोका है। इसके बाद माता भी उनके साथ माली पत्थर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देवी-देवताओं के मिलन के लिए विख्यात है। इसमें मनुष्य ही नहीं, देवी-देवता भी रीति-रिवाजों को निभाते हैं। यही नजारा शुक्रवार देर शाम ढालपुर में देखने को मिला। देवता शैला ब्रह्मा ने डोडरा क्वार की माता को वापस जाने से रोका। देवता ने गूर के माध्यम से कहा कि वह उनकी बहन है। भाई का फर्ज निभाते हुए वह माता को अपने मंदिर ले जाना चाहते हैं। लेकिन साथ आए हारियान माता को वापस ले जाना चाहते थे। सहमति बनने के लिए करीब आधा घंटे का समय लगा। इसके बाद डोडरा क्वार की माता चामुंडा माली पत्थर के देवता शैला ब्रह्मा और माता चामुंडा के साथ उनके देवालय की ओर चल पड़ी। कारदार रणसिंह ने कहा कि देवता ने गूर के माध्यम से बताया कि दोनों चामुंडा बहनें आपस में दुख-सुख करना चाहती हैं। इसके लिए माता को वह अपने देवालय ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed