{"_id":"62ae0b9cc55e7d583b12c924","slug":"girls-got-iron-by-beating-the-boys-kullu-news-sml4125712121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कों को पछाड़ कर लड़कियों ने मनवाया लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कों को पछाड़ कर लड़कियों ने मनवाया लोहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुल्लू जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है। अधिकांश स्कूलों में एक बार फिर लड़कियों ने पाठशाला स्तर पर पहला, दूसरा और तृतीय स्थान हासिल कर लड़कों को पीछे छोड़ा है।
प्रदेश में शनिवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इसमें जिलास्तर पर लड़कियों का दबदबा रहा है। अभिभावकों ने अपने बच्चों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया है। कुछ स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत तो कुछ विद्यालयों का 80 से 90 फीसदी रहा है। इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ढालपुर के विज्ञान संकाय के राहुल ने 500 में से 471 अंक लेकर प्रथम, कला में सतीश ने 475 अंक से प्रथम व वाणिज्य में राहुल दीवान ने 418 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया।
कन्या स्कूल कुल्लू की कला संकाय की शिवालिका ने 500 में से 435, विज्ञान में पायल ठाकुर ने 451, वाणिज्य में रेखा ठाकुर ने 393 अंक लिए हैं। खराहल स्कूल की विज्ञान संकाय की वंशिका ने 500 में से 374, कला में उषा ने 422 और वाणिज्य में दीक्षा ने 435 अंक हासिल किए। सोयल पाठशाला के नरेंद्र कुमार ने वाणिज्य संकाय में 464 व कला में टीकमा देवी ने 422 अंक और काईस स्थित सेऊबाग स्कूल के हितेश ने कला संकाय में 500 में से 464 व विज्ञान में संजीव ने 400 अंक और वाणिज्य में बीना ने 385 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
सैंज के शैंशर स्कूल के तनुज कुमार ने कला संकाय में 500 में से 455 अंक लेकर पहला, पूजा ने 409 अंक के साथ दूूसरा और रजनी ने 387 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। मनाली स्कूल की प्रियांशी ने विज्ञान संकाय में 404, कला में वृंदा ने 462 व वाणिज्य में मेहक ने 463 अंक हासिल किए। उधर, शिक्षा विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. शांति लाल ने परिणाम की पुष्टि की है।
डीएवी मनाली का परिणाम रहा शत प्रतिशत
डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें लाइला ने 92.80 अंक के साथ प्रथम, वंदना ने 88.80 अंक लेकर द्वितीय, सुहानी ने 82.60 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। सरस्वती विद्या मंदिर बंजार की मोनिका नेगी ने विज्ञान संकाय में 444 अंक लेकर पहला, दिनेश ठाकुर ने 429 अंक प्राप्त कर दूसरा व गौरव ने 426 अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। कला संकाय में पायल ने 464 अंक लेकर पहला, यज्ञचंद ने 399 से दूसरा व कौशल देव ने 396 अंक से तीसरा स्थान हासिल किया। पीणी स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा।