फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gave two drops of life to 24 children after climbing for nine hours and walking in the snow.

Kullu News: नौ घंटे चढ़ाई और बर्फ में चलकर 24 बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

Tue, 05 Mar 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 05 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gave two drops of life to 24 children after climbing for nine hours and walking in the snow.
न्यूली (कुल्लू)। बच्चों को घर-घर पोलियो दवा पिलाने में मैल गांव की आशा वर्कर चिंता देवी ने कमाल का जज्बा दिखाया है। नौ घंटे चढ़ाई चढ़कर और तीन किलोमीटर 45 सेंटीमीटर बर्फ में चलकर दुर्गम गांव शाक्टी पहुंच कर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई। आसपास के गांव शुगाड़ और मरोड़ में बच्चों को दवा पिलाई। तीनों गांवों में 24 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को अभियान पर निकलीं आशा वर्कर चिंता देवी का हौसला उनके पति बालक राम ने बढ़ाया। दोनों मैल गांव से सुबह छह बजे निकले थे। नौ घंटे चढ़ाई और बर्फ में चलकर करीब तीन बजे मरोड़ गांव पहुंचे। उसके बाद तीनों गांवों में कुल 24 बच्चों को दवा पिलाई गई। सोमवार को उन्हें शुगाड़ गांव में रुकना पड़ा।
विज्ञापन

आशावर्कर के पति बालक राम ने कहा कि चिंता देवी ने पहले दिन तीन मार्च को अपने बूथ में 51 और दूसरे दिन बर्फ के बीच शाक्टी, शुगाड़ और मरोड़ में 24 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि आशावर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने दायित्वों का बखूबी पालन किया है। इसी का नतीजा है कि कुल्लू में तय लक्ष्य को पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गवां चुकी है जान
साल 2020 में सैंज घाटी के दुर्गम गांवों शाक्टी, मरोड़ में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता की बर्फ में फिसलकर 300 फीट गहरी खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई थी। कुल्लू की गाड़ापारली पंचायत के बर्फीले और खड़ी चढ़ाई वाले रास्ते जानलेवा हैं। साल 2020 में हुए इस हादसे के बाद भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed