फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners unhappy with low prices for Maripoza plums

Kullu News: मेरीपोजा प्लम के कम दाम मिलने से बागवान नाखुश

Mon, 29 Jul 2024 04:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
Gardeners unhappy with low prices for Maripoza plums
बागवान बोले, बगीचों पर हुआ खर्च भी नहीं निकल पाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खराहल (कुल्लू)। जिले की मंडियों में मेरीपोजा प्लम के दाम मुनासिब न मिलने से बागवान मायूस हैं। मेरीपोजा प्लम औसतन 20 से 45 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। सुपर क्लास का मेरीपोजा प्लम सिर्फ 45 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। गत वर्ष की तुलना में इस बार मेरीपोजा प्लम की फसल भी कम है।
बावजूद पिछले वर्ष के बराबर दाम नहीं मिल पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कम बारिश के चलते प्लम का आकार और गुणवत्ता भी काफी प्रभावित हुई है। पिछले साल मेरीपोजा प्लम 60 रुपये प्रतिकिलो तक बिका था। दाम कम मिलने से बागवानों को आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा है। कम दाम मिलने से घाटी के बागवान निराश हैं। घाटी के बागवान अमित, चमन, ज्ञान ठाकुर, कर्मचंद, सुनू राम ने कहा कि मेरीपोजा प्लम को स्थानीय मंडियों में मुनासिब दाम न मिलने से बगीचों पर हुआ खर्चा भी पूरा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के प्रधान लालचंद ठाकुर ने कहा कि बागवान मंडियों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कच्चे फल भेजने से दाम भी उचित नहीं मिलेंगे। लिहाजा बागवान फल को पूरी तरह से पकने दें। इससे दामों में स्थिरता बनी रहेगी और कीमत भी उम्दा मिलेगी। बंदरोल सब्जी मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि सोमवार को मेरीपोजा प्लम 45 रुपये प्रतिकिलो बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
..संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed