{"_id":"662a4917c43281e1b00ab33f","slug":"gardeners-made-aware-in-prini-kullu-news-c-89-1-ssml1012-121426-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रीणी में बागवानों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रीणी में बागवानों को किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के गांव प्रीणी में वीरवार को बागवानों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र बजौरा की सह निदेशक दविना वैद्य विशेष रूप से मौजूद रहीं। इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से आयोजित कार्यशाला में 200 से अधिक बागवान मौजूद रहे।
बागवानों ने विशेषज्ञों से सवाल भी पूछे। बागवानी विशेषज्ञ सेवानिवृत्त निदेशक डाॅ. जयंत कुमार ने कहा कि बागवान वैज्ञानिक तरीके से बागवानी कर कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
स्प्रे से पहले विशेषज्ञों की सलाह लें और उनकी सलाह अनुसार ही काम करें। इंडियन ऑयल पंजाब एवं जम्मू के सीनियर मैनेजर गिरीश जैन ने बागवानों का आभार जताया। सह निदेशक दविना वैद्य ने बागवानी को स्वास्थ्य और आयुर्वेद से जोड़ने की बात कही। उन्होंने बागवानों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। बागवानों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का भी बात कही। संवाद