फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners are making advance booking of empty crates for pears.

Kullu News: नाशपाती के लिए खाली क्रेटों की अग्रिम बुकिंग करवा रहे बागवान

Thu, 25 Jul 2024 04:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:09 PM IST
विज्ञापन
Gardeners are making advance booking of empty crates for pears.
फल सीजन चरम पर, गर्मी के कारण नाशपाती की हो रही ड्राॅपिंग
विज्ञापन


खाली क्रेट मिलने पर ही हो पा रहा तुड़ान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नाशपाती का सीजन चरम पर है। नाशपाती को सब्जी मंडी में भेजने के लिए खाली क्रेटों की अग्रिम बुकिंग हो रही है। जीप और अन्य मालवाहक चालक ही बागवानों को खाली क्रेट उपलब्ध करवाते हैं। नाशपाती की फसल अधिक होने से बागवानों को दूसरे दिन ही क्रेट मिल पा रहे हैं। क्रेट मिलने के बाद ही बागवान नाशपाती का तुड़ान कर रहे हैं।
कम बारिश के चलते नाशपाती के पौधों में ड्राॅपिंग हुई। जैसे-जैसे नाशपाती पकेगी तो ड्राॅपिंग का सिलसिला बढ़ जाएगा। ऐसे में बागवान किसी तरह की देर नहीं कर रहे हैं। खाली क्रेटों के लिए जीप चालकों से संपर्क कर रहे हैं। जीप और मालवाहक वाहन चालक क्रेट उपलब्ध करवाने के बाद फसल को मंडियों में लेकर जाते हैं। बागवान नाशपाती को क्रेटों में ही मंडियों में भेजने को तरजीह दे रहे हैं। क्रेट में ग्रेड के हिसाब से पेकिंग की जाती है। अच्छी गुणवत्ता वाली नाशपाती के बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। अगस्त में सेब का सीजन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

घाटी के बागवान अमीर चंद, प्रेम लाल और नानक चंद ने कहा कि नाशपाती के पौधों में गर्मी के चलते फल गिरना शुरू हो गए हैं। ऐसे में एक साथ सभी बागवान तुड़ान कर रहे हैं। इस कारण क्रेटों के लिए अग्रिम बुकिंग की जा रही है। क्रेट न मिलने के कारण तुड़ान नहीं हो पा रहा है। जीप चालक रमेश ने कहा कि सब्जी मंडी के लिए दो से तीन चक्कर लगाए जा रहे हैं। क्रेटों की डिमांड पूरी करनी मुश्किल हो रहा है। सब्जी मंडी बंदरोल के आढ़ती संजय ठाकुर ने कहा कि व्यापारियों में नाशपाती की खूब डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed