फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Garbage everywhere in Bhuntar, people suffering due to foul smell

Kullu News: भुंतर में जगह-जगह कूड़ा, दुर्गंध से लोग बेहाल

Fri, 23 Aug 2024 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Garbage everywhere in Bhuntar, people suffering due to foul smell
भुंतर में नप ने बना दिया पार्क कों डंप साइट।-संवाद
भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। ढेरों से उठ रही दुर्गंध के कारण शहरवासी परेशान हैं। नगर पंचायत भुंतर के पास न कूड़ा संयंत्र है और न ही डंपिंग स्थल। पहले मनाली के रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में कचरा भेजा जा रहा था। अब मनाली नगर निकाय की ओर से कूड़ा-कचरा नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण भुंतर नगर पंचायत क्षेत्र में कूड़े के ढेर लग गए हैं। अभी तक नगर पंचायत को डंपिंग स्थल नहीं मिल पाया है। शहर से निकलने वाला कचरा नगर पंचायत के लिए आफत बन गया है। अब हालत यह है कि शहर का कचरा प्लास्टिक की बोरियों में भरकर जमा किया जा रहा है। शहर में लग रहे कचरे के ढेर भुंतर शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे हैं।
विज्ञापन

भुंतर में कुल्लू-मनाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहां पर कई वीआईपी लोगों का आना-जाना रहता है। दिल्ली और चंडीगढ़ से आने वाले पर्यटक भी भुंतर शहर से ही आगे जाते हैं। नगर पंचायत में सात वार्ड हैं। शहर में कचरे के ढेरों ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। नगर पंचायत भुंतर बाजार में स्थित पार्क में कूड़ा डंप कर रही थी, लेकिन शहर वासियों के विरोध के बाद पार्क में कूड़ा डंप करना बंद कर दिया है। ऐसे में शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...



डंपिंग साइट की नगर पंचायत तलाश कर रही है। इसमें समय लग रहा है। जिया पंचायत के समीप एक जगह का चयन भी किया गया था, लेकिन लोगों के विरोध के चलते यह सफल नहीं हो पाई। नगर पंचायत समस्या का स्थायी समाधान तलाश करने में लगी हुई है।
-हर्षित शर्मा, सचिव, नगर पंचायत भुंतर

...
जिस तरह से कचरे की समस्या भुंतर में गहरा गई है, अगर जल्द ही नगर पंचायत भुंतर ने इसका समाधान नहीं किया तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने पर इसका असर पड़ा है। कूड़े के ढेरों से बदबू लोगों को परेशान कर रही हैं।


शिव उप्पल, निवासी भुंतर

...
कचरे के ढेरों से स्थानीय लोग परेशान हैं, वहीं इसका असर पर्यटन पर भी पड़ेगा। भुंतर में आने वाले पर्यटकों का स्वागत यहां पर कचरे के ढेर कर रहे हैं। नगर पंचायत कचरे के निष्पादन की दिशा में जल्द कोई ठोस कदम उठाए, जिससे लोगों को दिक्कतें पेश न आएं।
-हरि कृष्ण, निवासी भुंतर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed