फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   function in banzar

नए सत्र में अपग्रेड होंगे 12 स्कूल

Mon, 26 Sep 2016 10:40 PM IST
कुल्लू/ बंजार
कुल्लू/ बंजार Updated Mon, 26 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
function in banzar
School Shimla - फोटो : Demo Pic.

आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने कहा है कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में इस शैक्षणिक सत्र में कुल 32 नए शिक्षण संस्थान खोले गए हैं या अपग्रेड किए हैं। आगामी सत्र में 12 अन्य स्कूलों को भी अपग्रेड किया जाएगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के पास ही गुणात्मक शिक्षा मिल रही है।  कर्ण सिंह सोमवार को सैंज घाटी के शैंशर में बंजार ब्लॉक के प्राइमरी स्कूलों की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस प्रतियोगिता में बंजार ब्लॉक के कुल आठ जोनों के 400 छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। कर्ण सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

विज्ञापन


इस दौरान बंजार के हर इलाके का चहुंमुखी विकास हुआ है। इनमें बंजार में एचआरटीसी के सब डिपो, आईपीएच व पीडब्ल्यूडी के डिवीजन, सैंज व गाड़ागुशैणी में कालेजों की स्थापना, लारजी में अग्निशमन केंद्र और दमोठी सब्जी मंडी की स्थापना जैसे बड़े विकास कार्य शामिल हैं। सैंज में शीघ्र ही खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय खोल दिया जाएगा। जबकि लारजी में विद्युत उपमंडल खोलने की प्रक्रिया जारी है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के अंतर्गत आने वाले 46 कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया भी सरकार के विचाराधीन है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल शैंशर के भवन के लिए 66 लाख की धनराशि मंजूर की गई है। जिसमें से 32 लाख खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि न्यूली-शैंशर सड़क को लोक निर्माण विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सैंज-न्यूली सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी दिए। शैंशर पंचायत के गांव जंगला में ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा जिससे 70 घरों को कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर आयुर्वेद मंत्री ने प्राइमरी खेल प्रतियोगिता की आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पहले प्राथमिक शिक्षा अधिकारी मनोरमा ने आयुर्वेद मंत्री का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलवंत पठानिया, डीएफओ कृपाशंकर, जय बिहारी लाल, सुरेंद्र शर्मा, आदित्य विक्रम सिंह, टीसी महंत, मोती राम पालसरा, भोपाल ठाकुर और अमर ठाकुर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed