{"_id":"6a148c88591bcfb06405b507","slug":"from-today-tourists-will-be-able-to-circumambulate-chandratal-lake-kullu-news-c-89-1-klu1002-177223-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आज से सैलानी कर सकेंगे चंद्रताल झील की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आज से सैलानी कर सकेंगे चंद्रताल झील की परिक्रमा
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। विश्व प्रसिद्ध चंद्रताल झील अब सैलानियों के लिए खोल दी गई है। मंगलवार से देश-विदेश के पर्यटक चंद्रताल की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ झील की परिक्रमा भी कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने बीआरओ और लोक निर्माण विभाग लोसर से अनुमति मिलने के बाद ग्रांफू-काजा मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है।
प्रशासन के अनुसार एनएच-505 के लोसर-ग्रांफू सड़क खंड और चंद्रताल मार्ग पर फिलहाल फोर-बाई-फोर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। वहीं, भारी वाहनों के लिए सड़क बहाली का कार्य अभी जारी है।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष किरण भड़ाना ने बताया कि सड़क और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यातायात का संचालन किया जाएगा। पुलिस विभाग को यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।